राष्ट्रपति कोविंद के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं

0
565
भोपाल, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज 74वां जन्मदिन हैं। जन्मदिन के अवसर पर देश के शीर्ष नेताओं समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और हस्तियों ने राष्ट्रपति को शुभकामनाएं दी है। मप्र भाजपा नेताओं ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं लंबे जीवन की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देने के साथ लंबी आयु की कामना की।
प्रधानमंत्री मोद ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपति जी उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत को उनकी अंतर्दृष्टि और नीतिगत मामलों की समझ से महत्वपूर्ण रूप से प्राप्त किया है। गरीबों और दलितों को सशक्त बनाने के प्रति उनके जुनून को हमेशा देखा जा सकता है। मैं भागवाने से कामना करता हूं कि उन्हें लंबी आयु और उत्तम स्वस्थ जीवन प्रदान करें।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के समाज उत्थान और कमजोर वर्ग के लिए किए गए उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।
शिवराज ने ट्वीट कर लिखा ‘समाज के कमजोर वर्ग और राष्ट्र के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन पर कोटि-कोटि बधाई! आपका विनम्र व स्नेहिल व्यक्तित्व सहज ही आपसे एक अनूठी डोर से जोडक़र समाज एवं राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है’।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अपने ट्वीट में लिखा ‘स्वच्छ एवं सादगीपूर्ण छवि के धनी भारत के महामहिम @rashtrapatibhvn श्रीरामनाथ कोविंदजी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपके उत्तम स्वास्थ, दीर्घायु, सुखी व सम्पन्न जीवन हेतु ईश्वर से कामना करता हूँ’।
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने शुभकामना संदेश में लिखा ‘गरीबों, पिछड़ों और जन आकांक्षाओं के प्रति संवेदनशील राष्ट्रपति माननीय श्री रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की अनेक बधाई एवं शुभकामनाएं! हम ईश्वर से आपके उत्तम स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं’!
मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने राष्ट्रपित को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपने संदेश में कहा कि ‘देश के महामहिम राष्ट्रपति आदरणीय कोविंद जी के लिए जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं’। एक अक्टूबर, 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के गांव परौंख में जन्मे रामनाथ कोविंद देश के 14वें राष्ट्रपति हैं। उन्होंने 25 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।