विफलताओं से भरा रहा बीजेपी सरकार के चार साल: प्रीतम सिंह

0
700

देहरादून। उत्तराखण्ड कांग्रेस ने केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि एक ओर जहां भाजपा चार साल के कार्यकाल का जश्न मना रही है, वहीं प्रदेश व देश की जनता को घोर निराशा हाथ लगी है। डबल इंजन सरकार के जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक विरोध कर सच्चाई को उजागर करेगी।
बुधवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश और पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से प्रेस को संबोधित करते हुए भाजपा की डबल इंजन सरकार पर जमकर प्रहार किया। इस दौरान भाजपा सरकार पर सत्ता के आड़ में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश की जनता महंगाई से मर रही है लेकिन भाजपा सरकार जशन मनाने मेें मशगूल है। ऐसे में भाजपा की असली चेहरा लोगों के सामने दिखने लगा है। अब आने वाले वाले चुनावों में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
इस मौक पर अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार की चार साल का कार्यकाल विफलताओं से भरा है। फिर भी भाजपाई और सरकार के लोग देश भर में जश्न मना कर उपलब्धियों का गुणगान कर रहे है। देश नीति से लेकर विदेशी नीति पर यानी हर मोर्चे पर सरकार की असफल दिख रही है। उन्होंने चीन का पड़ोस देशों के साथ बढ़ते संबंध पर भाजपा सरकार का नाकामियों का हावाला दिया। कहा कि धरातल पर भाजपा सरकार का कार्य कही नही दिख रहा है जिससे सरकार के कार्यो का गुणगान किया जाए। फिर भी भाजपा सरकार के उपलब्धियों का जश्न मना रही है।
उन्होंने कहा कि 2014 में सत्ता में आने से पहले पीएम नरेन्द्र मोदी देशभर में जनसभाएं कर उस समय के तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर गलत तरीके से आरोप लगा कर सत्ता पाने में कामयाब रहे। 2014 लोकसभा चुनाव में देशभर के सभाओं में ‘अच्छे दिन’ का वादा करने वाले पीएम मोदी आज सत्ता पर बैठते ही अपने किए वायदें को पूरी तरह से भूल गए और भाजपा की स्थिति आज यह है कि, ‘अच्छे दिन लाएंगे तारीख नही बताएंगे’ के तर्ज पर यह सरकार काम करने लगी है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार को जुमलेबाजों की सरकार बताते हुए कहा कि कालेधन , महंगाई, बेरोजगारों को रोजगार देने जैसे समस्यओं को सत्ता में आने पर हल करने का वादा किया था। लेकिन आज ये सभी मुदृा जस का तस पड़ा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी विदेशों से कालेधन लाकर हर व्यक्त के खाते में 15 लाख डालने का वादा किया था लेकिन चार साल पूरा होने के बाद 15 रूपया भी खाते में नही आया। वहीं एक साल में दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का सरकार का वादा भी अधूरा दिख रहा है। चार साल में आठ करोड़ लोगों को रोजगार मिलता है। जबकि गैस यूपीए सरकार के कार्यकाल से सीधे डबल हो गई। डीजल पेट्रोल का दाम आसमान छू रहा है। ऐसे में जनता के साथ विश्वासघात करने वाली सरकार को कैसे माफ किया जाए।
प्रीतम सिंह ने जीएसटी, नोटबंदी सहित सरकार की जनविरोधी निर्णयों को याद दि​लाते हुए कहा कि मोदी सरकार किसानों के लिए बड़े-बड़े दावे किए लेकिन सत्ता में आने के बाद किसानों को भूल गई और 2019 नही 2022 तक आय दूगना करने की बात कह रही है। जबकि किसानों का कर्ज माफी पर प्रदेश व देश दोनों सरकार पल्टी मार दी है। उन्होंने कहा कि जब 2019 में भाजपा सरकार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही करेगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार,महानगर अध्यक्ष पृथ्वी राज चौहान, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।