गुजरात और हिमाचल की जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

0
959

(ऋषिकेश)। भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश मंडल ने हिमाचल व गुजरात में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत के बाद दून तिराहे पर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
भाजपा के मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा के नेतृत्व में महामंत्री पंकज शर्मा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दून तिराहे पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए। उन्होंने जमकर आतिशबाजी करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष जताया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात व हिमाचल की जीत भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं की जीत है। इसी के साथ भाजपा की जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध गलत तरीके से किए गए प्रचार का ही यह परिणाम है। इसके चलते दोनों राज्यों की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास व्यक्त किया है और उन्हें प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने के लिए अपना वोट दिया।