कांग्रेस को बदनाम कर सत्ता हासिल कर रही भाजपा: प्रीतम सिंह

0
689

देहरादून, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने डबल इंजन की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रम की राजनीति कर भाजपा को सत्ता में बने रहने की चाहत बन गई है। लोकसभा चुनाव से लेकर विधानसभा आमचुनाव में जिस प्रकार से भाजपा तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर जनता को गुमराह कर रही है, वह स्वच्छ लोकतंत्र के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के फैसले से भाजपा को सबक लेना चाहिए।

शुक्रवार को प्रदेश कंग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि टूजी मामले में न्यायालय का निर्णय भाजपा चेहरा को बेनकाब कर दिया है। उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तराखण्ड सहित देशभर में पीएम मोदी डबल इंजन की सरकार बनाने का जनता से भीख मांगते है और इसके बदले विकास करने का खेल खेलते है लेकिन आज तक उनके वादे का असर प्रदेश में कही नहीं दिख रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि गांवों को निगम में शामिल करने के फैसले के विरोध में खड़ी प्रदेश की जनता के साथ है। इसके लिए कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। सरकार के निगम विस्तार के विरोध में मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में 25 दिसम्बर को देहरादून के गांधी पार्क में सरकार के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन करेगी।

प्रीतम सिंह ने कहा कि, “भाजपा चुनाव के समय अपने प्रमुख घोषणा में से तीन महीने में प्रदेश में लोकायुक्त लाने का ढिंढोरा पिट रही थी और आज सत्ता संभाले नौ महीने गुजर गए है लेकिन लोकायुक्त नहीं लागू कर पाई सरकार। ऐसे में इस सरकार से जनता क्या उम्मीद रखे, जो अपने किए वायदें को पूरा करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री हर सभाओं व बैठकों में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की बात कहते है लेकिन उसका धरातल पर उसका असर नहीं दिख रहा है। राज्य में जगह-जगह भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस खेल में सरकार में शामिल बड़े-बड़े लोग शामिल है लेकिन सरकार उन कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है क्योंकि उनकों सरकार का संरक्षण प्राप्त है। ऐसे में प्रदेश की कानून व्यवस्थ पर पूरी तरह से सरकार से अनियंत्रित हो गई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने गैरसैंण स्थानीय राजधानी पर सरकार को कोसते हुए कहा कि पांच दिन के शीतकालीन सत्र चलाने का सरकार का निर्णय दो दिन में खत्म हो जाता है क्योंकि सरकार वहां की अव्यवस्थाओं से डर गई थी। इसलिए सोमवार के बदले गुरुवार को को सत्र का शुभारंभ किया गया था।

प्रीतम ने सरकार के प्रवक्ता और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि, “कांग्रेस सत्र से पहले एजेंडे में अपनी बात रखी थी लेकिन सरकार उसके विपरित कार्य किया। सरकार के प्रवक्ता जनता से सामने अपनी गलतियों के रखने बजाय कांग्रेस को बदनमा कर रहे है। कांग्रेस चाहती है कि सरकार जब ग्रीष्मकालीन राजधानी का जो निर्णय ले रही है उससे अच्छा है कि गौरसैंण को स्थानीय राजधानी घोषित किया जाए।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मनमोहन सिंह के यूपीए-टू के शासन को भाजपा एक सोची समझी रणनीति के तहम बदनाम करने का काम किया लेकिन न्यायालय का फैसला सच्चाई को सामने ला दिया है। तथ्य से परे कैग का रिपोर्ट भी सवाल के घेरे में है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन कैग प्रमुख विनोद राय को पद्मभूषण पुरस्कार और बाद में अच्छे पदों पर काम मिलना भाजपा की मिलीभगत को सामने ला दिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में आदर्श घोटाला में भी न्यायालय का निर्णय स्वागत योग्य रहा। प्रीतम सिंह ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश भर में निकाय चुनाव को पूरे दमखम से लड़ेगी। इसके लिए कांग्रेस अपनी तैयारी शुरू कर दी है। 27 दिसम्बर को गढ़वाल का बैठक देहरादून और सात जनवरी को कुमाउं का बैठक हल्द्वानी में रखा गया है।