“गौ रक्षा” दस्ता बना कांग्रेस-बीजेपी के बीच सियासत का मुद्दा

0
861

उत्तराखंड सरकार का राज्य में गौ हत्या औऱ तस्करी रोकने के लिये खास दस्ता बनाने का फैसला अब राजनीतिक रंग ले रहा है। कांग्रेस ने सरकार पर 2019 लोकसभा चुनावों के चलते राज्य में धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाया है। दरअसल मुख्यमंत्री ने गौ तस्करी और हत्या रोकने के लिये गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में दो अलग अलग पुलिस दस्ते बनाने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने ये फैसला हरिद्वार इलाके से लगातार आ रही शिकायतों को आधार बना कर किया। बकौल मुख्यमंत्री ये कदम पहले से मौजूद राज्य के गौ हत्या विरोधी कानून के तहत लिया गया है।

लेकिन ये बात कांग्रेस को नहीं भा रही है। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि, “ये बीजेपी का हिडेंन एजेंडा है। गौ माता की रक्षा के खिलाफ हम भी नही हैं। लेकिन इसके लिये खास तौर पर पुलिस के दस्ते बनाना केवल बीजेपी के सांप्रदायिक रूप को ही दिखाता है। “

वहीं बीजेपी इसे कांग्रेस का राजनीतिक दिवालियापन करार दे रही है।  पार्टी के प्रवक्ता देवेंद्र भसीन के मुताबिक ” इस फैसले को राजनीतिक चश्मे से देखना गलत होगा। साफ बात ये है कि गौ तस्करी के विषय में हरिद्वार संवेदनशील जगह है औऱ प्रशासनिक सुविधा के लिेये उघमसिंह नगर में सेंटर हबनाया जा रहा है। इस मामले को ध्रुवीकरण या 2019 के चुनावों से जोड़कर देखना गलत होगा”।

 बहरहाल इस मामले पर दोनो ही पार्टियां राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप तो कर रही हैं पर देखना ये होगा कि इस कवायद से गायों की रक्षा के लिये कितने कारगर कदम उट पाते हैं।