एक बार फिर भाजपा नेताओं ने हरीश रावत सरकार पर साधा निशाना

0
732
सिद्वार्थ

भाजपा की परिवर्तन यात्रा अल्मोड़ा के सोमेश्वर पहुंची जहां पर कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य किया। यात्रा का नेतृत्व खुद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी और सतपाल महाराज कर रहें हैं।

केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने मीडिया से बात करते हुऐ सभी राज्यों से अधिक बजट उत्तराखण्ड को दिया हैं, लेकिन राज्य सरकार उपभोग नहीं कर रही हैं। सोमेश्वर में भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि अब तक सबसे भ्रष्ट सरकार हरीश रावत की हैं,जिसने भ्रष्टाचार, माफियाओं को संरक्षण सहित राज्य का खजाना खाली कर दिया हैँ। अब जनता ने मन बना लिया हैं कि वह राज्य में परिवर्तन चाहती हैं।

वहीं सोमेश्वर से पूर्व विधायक रेखा आर्या ने भी राज्य की रावत सरकार पर हमला बोला और कहा कि हरीश रावत ने सोमेश्वर की जनता के साथ धोखा किया हैं, कभी भी रावत ने महिलाओं का सम्मान नही किया है।

इसके साथ ही पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि भष्ट्राचार और फीजूलखर्ची के चलते राज्य का खजाना खाली कर दिया गया है। पिछले महिने ही राज्य सरकार ने कर्जा लिया हैं, अब भाजपा आकर राज्य के हालातों को ठीक करेंगी।