बेहतरीन अभिनय से ‘पीसी’ ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक जमाई धाक

0
424
मुम्बई। वर्ष 2000 में मिस वर्ल्ड रहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (पीसी) गुरुवार को अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मेहनत और बेहतरीन अभिनय से बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपनी धाक जमाई है। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया। उन्होंने 2002 में तमिल फिल्म ‘थमिजहन’ के साथ एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद 2003 में उन्होंने ‘द हीरो’ के साथ बॉलीवुड में अपने अभिनय की छाप छोड़ी। बॉलीवुड में प्रियंका जब अपने टॉप पर थीं तो उन्‍होंने हॉलीवुड की ओर रुख किया। प्रियंका वर्ष 2015 से अमेरिकन सिनेमा में भी सक्रीय हैं। प्रियंका बॉलीवुड की महंगी एक्ट्रेसेज में से एक हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस से ग्लोबल आइकॉन बनीं प्रियंका चोपड़ा अपने फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं।
असम टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील की है। प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, ‘असम और देश के दूसरे हिस्सों से आ रही खबरों से व्यथित हूं। विस्थापन और जीवन खोने के बारे में सुनना कष्‍टदायक होता है। मेरी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं, जो इससे प्रभावित हुए हैं।’
इस फिल्म से एक्टिंग करियर शुरुआत की…
मिस इंडिया वर्ल्ड जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा को पहली बार अब्बास मस्तान की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘हमराज’ के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन किसी वजह से वह इस फिल्म का हिस्सा ना बन सकी। उसके बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम प्रियंका ने तमिल फिल्म ‘थमिजहन’ से रखा। फिल्म में प्रियंका का किरदार काफी लिमिटेड था। बॉलीवुड में प्रियंका ने डेब्यू 2003 में फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ स्पाई’ से की थी। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर हिट हुई थी और फिल्म में प्रियंका के किरदार को भी मिला-जुला क्रिटिक्स ने सराहा था। इसी साल प्रियंका फिल्म अंदाज में अक्षय कुमार के अपोजिट दिखाई दी थी। फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड में बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नामांकन भी मिला था। प्रियंका चोपड़ा ने न सिर्फ एक्टिंग में बल्कि सिंगिंग, फिल्म प्रोड्कशन में भी हाथ आजमाया। प्रियंका चोपड़ा कई सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी है। प्रियंका ने समय-समय पर हेल्थ, शिक्षा और महिला सुरक्षा पर अपनी बात रखती है। पिछले साल प्रियंका ने 10 साल छोटे अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी करके सभी को हैरान कर दिया था।
प्रियंका के बारे में यह भी जाने…
– 1982 में प्रियंका चोपड़ा का जन्म जमशेदपुर, झारखंड में हुआ था।
– प्रियंका ने हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक लोकल ब्यूटी कांटेस्ट ‘माय क्वीन’ जीता था।
– प्रियंका को 13 साल की उम्र में अमेरिका में नस्लीय टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था।
– प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में जब मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था, तब वे महज 18 साल की थीं।
– मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से पहले प्रियंका चोपड़ा सिंगर दलेर मेहंदी के साथ एक गाने में काम कर चुकी हैं।
– प्रियंका अपने पिता के काफी करीब थी। पीसी ने अपने हाथ पर ‘डैडीज लिटिल गर्ल’ लिखवा रखा है।
– प्रियंका 2015 में एक अमेरिकन टीवी शो ‘क्वांटिको’ में काम किया।
– ये पहली भारतीय अभिनेत्री हैं, जिनके पैरो के निशान इटली के फेमस सल्वाटर फेर्रगामो म्यूजियम में रखा है।
– 2016 में भारत सरकार ने प्रियंका चोपड़ा को पद्मश्री से सम्मनित किया। फोर्ब्स ने उन्हें 2017 में दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में सूचीबद्ध किया।
– बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को 2010 में यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर नियुक्त किया गया था।