उत्तराखंड : भारत-चीन सीमा पर मलारी गांव के पास कुंती नाले में हुआ हिमस्खलन

0
250

उत्तराखंड के उच्च हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी होने से जहां मौसम सुहाना हो गया है वहीं दूसरी तरफ जोशीमठ ब्लॉक के मलारी गांव के पास कुंती नाले में प्रदेश के उच्च हिमालय क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

यह वीडियो भारत-चीन सीमा के समीप स्थित जोशीमठ ब्लॉक के मलारी गांव से आया है, जिसमें सुबह लगभग सात बजे हिमस्खलन होता दिख रहा है, फिलहाल इससे किसी तरह के कोई नुकसान की खबर नहीं है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। राहत और बचाव कार्य की टीमें माैके पर पहुंच गयी हैं। हालांकि कुछ लोग इस हिमस्खलन को बीती रात में होना बता रहे हैं।