मांगों को लेकर आटो यूनियन ने किया प्रदर्शन

0
447

देहरादून। अपनी मांगों को लेकर दून ऑटो रिक्शा यूनियन ने मंगलवार को यूनियन प्रभारी पकंज अरोड़ा व संचालन यूनियन अध्यक्ष राम सिंह के नेतृत्व में परेड मैदान में धरना प्रदर्शन किया।
यूनियन अध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि प्रशासन ऑटो रिक्शा चालकों के साथ पक्षपात कर आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम पूर्ण रूप से सक्षम हैं और इस रवैये का विरोध करते हैं।
पंकज अरोड़ा एवं राम सिंह ने कहा कि प्रशासन से हमारी मांग है कि हमारी समस्याओं का तत्काल निदान किया जाए। इनमें डीजल ऑटो रिक्शा का रिप्लेशमेंट खोला जाए। उन्होंने कहा कि एक ओर ऑटो रिक्शा का प्रतिस्थापन प्रशासन द्वारा बंद कर दिया गया है। डीजल से संचालित अन्य वाहनों के नए परमिट स्वीकार किए गए हैं जो की न्यायसंगत नहीं है। किराया मीटर की अनिवार्यता समाप्त की जाए क्योंकि अन्य किसी वाहन पर किराया मीटर की अनिवार्यता लागू नहीं है। इसके अतिरिक्त उन्होने ईरिक्शा संचालन को नियमानुसार कराए जाने की भी मांग की है।