आशा वर्करों की मांगें मंजूर, 33 करोड़ बजट रिलीज

0
686

देहरादून। सीटू से संबंधित आशा वर्करों ने महिला दिवस पर अपनी मांगों को लेकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। गुरुवार दोपहर आशा वर्करों ने परेड ग्राउंड धरना स्थल पर एकत्र होकर सचिवालय की ओर कूच किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने कनक चौक पर रोक लिया। पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई। आशा वर्कर बकाया 33 करोड़ रुपये की मांग को लेकर प्रर्दशन कर रह थीं। उनका आज का प्रदर्शन सफल भी रहा।
प्रदर्शन के दौरान वित्त सचिव अमित नेगी ने फोन पर आशा वर्करों से कहा कि उनकी रुकी हुई धनराशि 33 करोड़ को अवमुक्त कर दिया गया है। इसके बाद आशा वर्करों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। प्रदर्शनकारियों में महावीर शर्मा, शेर सिंह राणा, जिला सचिव लेखराज, आशा वर्कर अंजू थापा, जिला अध्यक्ष मीना जखमोला, कोषाध्यक्ष सुनीता चौहान, सुनीता पाल, नीरा कंडारी, मंजू ठाकुर, लोकेश चंदेश्वरी आदि शामिल थीं।