केंद्र ने मानी अन्ना की मांगें, खत्म किया अनशन

0
666

नई दिल्ली,  संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के खिलाफ आंदोलन करने वाले वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल (आमरण – अनशन) आज (गुरुवार) सातवें दिन समाप्त हो गया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने उनकी लगभग मांगे मान ली है, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस रामलीला मैदान में सरकार का समझौता ड्राफ्ट लेकर पहुंचे थे।

रामलीला मैदान में मांगे केंद्र द्वारा स्वीकार करने का ऐलान स्वयं अन्ना के मंच से किया गया है। सरकार ने डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की बात मान ली है।

रामलीला मैदान पर गजेन्द्र सिंह शेखावत और फडणवीस आंदोलनरत अन्ना हजारे को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त करवाया। पिछले सात दिन से आमरण – अनशन पर होने के चलते अन्ना हजारे की तबीयत नाजुक हो गई है और उनका वजन करीब 5.5 किलो घट गया है।