वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद बर्द्धन को वर्तमान दायित्व के साथ अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अनु सचिव हनुमान प्रसाद तिवारी ने इसके आदेश जारी किए हैं। अब आनंद बर्द्धन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की टीम में होंगे।
शासनादेश में अपर मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण, उच्च शिक्षा जलागम तथा अवस्थापना विकास आयुक्त उत्तराखंड आनंद बर्द्धन को वर्तमान दायित्व के साथ अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार का पदभार अविलंब ग्रहण करने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पदभार ग्रहण करते ही अपनी टीम का गठन भी शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने नौकरशाही में फेरबदल की शुरुआत मुख्य सचिव के पद से शुरू की है। मुख्य सचिव के पद पर वह ओमप्रकाश की जगह सुखबीर सिंह संधू को लाए आए हैं। अब आनंद बर्द्धन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
                



















































