भगवा ध्वज देकर अमरनाथ यात्रियों को किया रवाना

0
907
देहरादून। सोमवार को बजरंग दल ने हनुमंत सेवा समिति घंटाघर के पदाधिकारियों को अमरनाथ यात्रा के लिए भगवा ध्वज देकर रवाना किया।  सुबह अमरनाथ यात्रा पर जा रहे जत्थे ने टपकेशवर महादेव के दर्शन किए। इस दौरान मंहत भरत गिरी ने मंत्रोंचारण कर जयघोष लगवा नारियल फोड़कर जत्थेदारो की सफल यात्रा के लिये पूजा कर श्रद्धालुओ को रवाना किया। महंत भरतगिरि व बजरंग दल के विभाग संयोजक विकास वर्मा के द्वारा अमरनाथ यात्रा पर जा रहे यात्रियों को पटके चुनरी से सम्मानित किया गया।
देहरादून से चले इस जत्थे की अगुवाई हनुमंत सेवा समिति अध्यक्ष संदीप वाधवा कर रहे है। हर वर्ष की तरह इस बार भी इस पवित्र यात्रा में भागीदारी लेने वाले समिति के कार्यकर्ता अत्यन्त उत्साहित थे। विकास वर्मा ने बताया कि चार जुलाई को अमरनाथ के जत्थे की यात्रा में यह दून यात्री विलय होगे और अमरनाथ पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि हर वर्ष यात्रा में उत्साह उन आतंकवादियों के गाल पर करारा तमाचा है, जो सदैव से अमरनाथ श्रद्धालुओ में अपनी दहशतगर्दी का खौफ दिखाते रहे हैं।