जिला प्रशासन व नगरपालिका ने चलाया विशेष सफाई अभियान

0
612
अल्मोड़ा,  नगर के रामशिला वार्ड के कचहरी परिसर, तहसील परिसर, नयालखोला, हुक्का क्लब, पीडब्लूडी कॉलोनी, बागी बगीचा एवं मल्ला दन्या में जिला प्रशासन व नगरपालिका ने बुधवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में अनेक विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने इन स्थानों पर सफाई कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।
सफाई अभियान में अधिकारियों व कर्मचारियों ने रास्ते में पड़े कूडे़-कचरे को हटाया और नगर पालिका के कूड़ा वाहन की मदद से कूडे़ का निस्तारण किया गया।
इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने भी सफाई अभियान में विभिन्न स्थानों से कूड़ा आदि उठाकर सहयोग किया। उन्होंने इस अभियान में अधिकाधिक लोगों का सहयोग मांगा।
अभियान के दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि सभी लोगों को ऐसे सफाई अभियानों में भागीदारी करनी चाहिए तभी यह कार्यक्रम सफल हो पाएगा। सफाई अभियान में अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल, उपजिलाधिकारी सीमा सहित अन्य उपस्थित रहे।