निकाय चुनाव में शराब वितरण पर उड़नदस्तों की रहेगी नजर

0
825

रुद्रपुर । निकाय चु​नाव में अवैध शराब कारोबार और शराब के वितरण पर नकेल कसने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। उधमसिंह नगर जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी डा. नीरज खैरवाल ने गुरूवार को बताया कि चुनाव के दौरान अवैध शराब के कारोबार और शराब के वितरण तथा मतदाताओं को प्रभावित करने की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रत्येक परगने में उड़नदस्तों का गठन किया है।
जिनमें नगर पालिका परिषद खटीमा के लिए उप निरीक्षक थाना खटीमा अशोक कुमार, आबकारी निरीक्षक हरीश चन्द्र जोशी, नगर पालिका परिषद सितारगंज, नगर पंचायत शक्तिगढ, नानकमत्ता के लिए उप निरीक्षक थाना सितारगंज रमेश बेलवाल, उप आबकारी निरीक्षक महिपाल सिंह नेगी, नगर पालिका परिषद किच्छा के लिए उप निरीक्षक थाना किच्छा भूपाल सिंह, उप आबकारी निरीक्षक उमेश पाल, नगर निगम रुद्रपुर में उप निरीक्षक थाना रुद्रपुर मनोज देव, आबकारी निरीक्षक लालूराम, नगर पालिका परिषद गदरपुर व नगर पंचायत दिनेशपुर में उप निरीक्षक थाना गदरपुर पीएस खाती व आबकारी निरीक्षक बाजपुर पन्ना लाल, नगर पंचायत सुल्तानपुर व केलाखेडा हेतु उप निरीक्षक थाना बाजपुर सतेन्द्र सिंह बटोला व आबकारी निरीक्षक विक्रम सिंह भंडारी, नगर निगम काशीपुर व नगर पालिका परिषद महुवाखेडागंज में उप निरीक्षक थाना काशीपुर प्रकाश चन्द्र, आबकारी निरीक्षक शशि कुमार सैनी व उप आबकारी निरीक्षक दीवान सिंह जीना, नगर पालिका परिषद जसपुर व नगर पंचायत महुवाडाबरा में उप निरीक्षक थाना जसपुर अर्जुन सिंह, उप आबकारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार को नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त सभी परगनों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारी द्वारा नामित एक अधिकारी/कर्मचारी भी उडनदस्तों में रहेंगे।
जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा उडनदस्ते में सम्मिलत सभी सदस्य सम्बन्धित परगनाधिकारी रिटर्निग आॅफिसर के निर्देशन में कार्य करेंगे एवं छापामारी के दौरान वीडियोग्राफी भी करेंगे। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा नियमित रूप से सघन अभियान चलाते हुए प्रभावी कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें व उसकी सूचना प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम को उपलब्ध करायें।