मकर संक्रांति के पर्व पर खुले आदिबद्री के कपाट

0
416
आदिबद्री
पौष माह में बन्द रहने के बाद गुरुवार मकर संक्रांति को भगवान आदिबद्री के कपाट विधि विधान के साथ आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गये।  इस अवसर पर आयोजित होने वाले एक दिवसीय महाभिषेक समारोह की भव्य तैयारियां रही।
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर प्रातः चार बजे भगवान आदि बद्री के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गये। मंदिर के  मुख्य पुजारी चक्रधर थपलियाल व मन्दिर समिति के अध्यक्ष विजयेश नवानी ने बताया कि कपाट खुलते ही महाभिषेक समारोह हुआ। इस अवसर पर विभिन्न भजन मण्डलियों की ओर से भजनों की प्रस्तुति के साथ ही क्षेत्रीय महिला मंगल दलों द्वारा धार्मिक लोक नृत्य व लोक गीतों की प्रस्तुति की गई। पूरे दिन परम्परागत धार्मिक व अनुष्ठानिक कार्य आयोजित होंगे।
आयोजन समिति के महासचिव गैंणा रावत ने बताया कि इस बार समारोह एक सप्ताह के बजाय एक दिवसीय होगा। उन्होंने बताया महाभिषेक समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र नेगी मौजूद रहे।