आप ने कार्यालय पर लगाई काउंटडाउन घड़ी

0
373
आप

आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदेश के पार्टी मुख्यालय के बाहर काउंटडाउन बड़ी घड़ी लगाई है। इस क्लॉक में भाजपा कांग्रेस के लिए आप की ओर से समय का इशारा के तौर दिखाया जा रहा है। आप का कहना है कि राज्य को ठगने वाले दलों का अब समय घड़ी की सुई की तरह नजदीक आ रही है।

आप मीडिया सह प्रभारी उमा सिसोदिया ने बताया कि यह काउंटडाउन घड़ी उन दोनों ही पार्टियों के लिए एक सबक है। जिन्होंने 21 साल रहते हुए इस राज्य को सिर्फ बर्बाद करने का काम किया है। इस घड़ी में जहां चुनाव की तारीख दिखाई दे रही है।यह घड़ी काउंट डाउन का समय भी बता रही है।

उमा ने बताया कि जो भी लोग प्रदेश कार्यालय से बाहर गुजर रहे हैं उनकी नजर इस घड़ी पर जरूर पड़ रही है और वह जरूर इस घड़ी को देखने के बाद यह विचार कर रहे होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस और भाजपा की धड़कनें बढ़ रही हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में बेहद ज्यादा उत्साह नजर आ रहा है। आम आदमी पार्टी काम की राजनीति करते हुए नीतियों की बात करती है। अब की बार जनता काम और नीति पर ही अपना वोट देगी।