उत्तराखंड: भाजपा और कांग्रेस का विकल्प है आप : मनीष सिसोदिया

0
258
मनीष सिसोदिया

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने उत्तराखंड की जनता को वर्चुअली संबोधित करते हुए सोच समझकर मतदान करने की अपील की है। उनका मानना है कि भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखंड का राजनैतिक भविष्य बर्बाद कर दिया है।

सोमवार को मनीष सिसोदिया ने अपने संबोधन में कहा कि इस चुनाव से कई सवाल जुडे़ हुए हैं कि यहां की शिक्षा बेहतर कैसी होगी, यहां के युवाओं को रोजगार कैसे मिलेगा,यहां की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो पाएगा,क्या पलायन पर रोक लग पाएगी। 21 साल पहले जो आंदोलन लड़ा गया था, उसका फायदा सिर्फ कांग्रेस और भाजपा के नेताओं को हुआ।

सिसोदिया ने कहा कि यहां की जनता के हाथ आज भी खाली हैं। 21 साल पहले स्कूलों और अस्पतालों की जो स्थिति हुआ करती थी वो स्थिति आज भी वैसी ही बनी हुई है। जनता को कुछ हासिल नहीं हुआ, लेकिन यहां के नेता 21 सालों में जरूर मालामाल हो गए। उत्तराखंड की जनता से आग्रह कि अब उत्तराखंड को खडा करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के एक विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी है, जिससे आप सब चुनने का कार्य करें।