प्रतिनियुक्ति पर जाने को तैयार दो आईएएस

0
293
ई-गवर्नेस

उत्तराखंड कैडर के दो आईएएस केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने भी शासन में प्रमुख सचिव पद पर तैनात आरके सुधांशु और सचिव अमित सिंह नेगी की प्रतिनियुक्ति को स्वीकृति दे दी है। दोनों नौकरशाहों के तैनाती आदेश भी जारी हो गए हैं। अब गेंद राज्य सरकार के पाले में हैं। राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद दोनों अफसर उत्तराखंड से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रवाना हो जाएंगे।

सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकि ने दोनों आईएएस अफसरों की प्रतिनियुक्ति पर जाने की प्राप्त होने की पुष्टि की है। सचिव वित्त अमित सिंह नेगी की तैनाती की सहमति वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में संयुक्त सचिव पद पर तथा प्रमुख सचिव आरके सुंधाशु को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर प्रतिनियुक्ति दी गई है।

केंद्र सरकार की सहमति के बावजूद दोनों आईएएस अधिकारी राज्य सरकार की अनुमति के बाद ही प्रतिनियुक्ति पर जा सकेंगे। प्रदेश में अभी नई सरकार का गठन होना है। 10 मार्च को विधानसभा चुनाव का नतीजा आएगा। प्रदेश में नई सरकार के मुख्यमंत्री के सामने दोनों नौकरशाहों का प्रस्ताव जाएगा। नई सरकार अपनी आवश्यकता के अनुसार इस पर निर्णय लेगी।

इस संदर्भ में सचिव कार्मिक एवं सतर्कता अरविंद सिंह ह्यांकी ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि आईएएस आरके सुधांशु और अमित सिंह नेगी की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की सहमति प्राप्त हो गई है। राज्य सरकार की अनुमति प्राप्त होने के बाद दोनों अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा सकेंगे।