खेलो इंडिया में उत्तराखंड के 8 खिलाड़ियों का बैडमिंटन खेल के लिए चयन

0
873

देहरादून। मिनिस्ट्री ऑफ स्पोर्ट्स एंड यूथ अफेयर्स भारत सरकार द्वारा खिलाड़ियों के भविष्य को सवांरने के लिए चलाए जा रहे खेलो इंडिया अभियान के तहत उत्तराखंड के 8 बैडमिंटन खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
खेलो इंडिया अभियान के तहत स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अंडर 15 व अंडर 17 के ही खिलाड़ियों का चयन किया है। जिसके तहत उनको उच्च स्तर की खेल सुविधाएं देकर उनका अधिकतम विकास किया जाए जिससे ये खिलाड़ी आने वाले समय में देश का नाम रोशन कर सके। खिलाड़ियों का चयन उनकी नेशनल रैंकिंग व उनके हाल के उच्चतम प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। उत्तराखंड से 8 खिलाड़ियों का चयन होना खिलाड़ियों की बहुत बड़ी उपलब्धि है। उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि खिलाड़ियों की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर पूरे प्रदेश को गर्व है। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के कोच डीके सेन, दीपक बिष्ट व अरुण बंग्याल को भी बधाई प्रेषित की।
यह हैं चयनित आठ खिलाड़ी

  • उन्नति बिष्ट (देहरादून)
  • शशांक छेत्री (देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज
  • शिवम् मेहता (अल्मोड़ा)
  • प्रणव शर्मा (अल्मोड़ा)
  • अदिति भट (अल्मोड़ा)
  • स्नेह रजवार (अल्मोड़ा)
  • प्रियंका कनवाल (अल्मोड़ा)
  • अनुपमा उप्पाध्याय (अल्मोड़ा)