जनवरी से अबतक सात बार डोली उत्तराखंड की धरती

0
668
भूकंप
File Photo
देहरादून। उत्तराखंड देवभूभि औसतन 15 दिन पर एक बार फिर से डोल गई। शुक्रवार देर रात को चमोली जिले में 3.8 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप से किसी प्रकार कोई नुकसान नहीं हुआ है। अलबत्ता लोग भयभीत होकर घरों से बाहर निकल गए थे। इससे पहले चार मई को उत्तरकाशी में भूंकप के झटके महसूस हुए थे।
जनवरी 2019 से अबतक उत्तराखंड देवभूमि में सात बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके है। इनमें सबसे ज्यादा चार बार उत्तकाशी जिले को झटक लगा है जबकि दो बार पिथौरागढ़ जिले में भी झटके महसूस हुए थे। यह सातवां झटका चमोली जिले में महसूस किया गया। इसका केन्द्र चमोली व रूद्रप्रयाग की सीमा पर था, जो जमीनी सतह से 10 किमी जमीन के अंदर था।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड का उत्तरकाशी भूकंप के लिहाज से संवेदनशील रहा है। 1991 में आए भूकंप में सैकड़ों की संख्या में लोग मारे गए थे। साथ ही सैकड़ों परिवार बेघर हो गए थे। इसके बाद भी जिले में समय-समय पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं। इस वर्ष अबतक चार बार उत्तरकाशी को झटके लग चुके है। इनमें 31 जनवरी को उत्तरकाशी में 35 मिनट के अंतराल पर दो बार भूकंप के झटके महसूस हुए थे। हालांकि इनकी तीव्रता कम थी। भूगर्भीय दृष्टि से यह जिला बेहद संवेदनशील जोन-4 व 5 में स्थित है।
कब और कहां आया भूकंप
05 जनवरी 2019 : जिला पिथौरागढ़, समय 21:46 बजे, तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7, गहराई 10 किमी नीचे।
31 जनवरी 2019 : जिला उत्तरकाशी, समय 11:23 बजे, तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8, गहराई 05 किमी नीचे।
31 जनवरी 2019 : जिला उत्तरकाशी, समय 11:58 बजे, तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5, गहराई 05 किमी नीचे।
13 अप्रैल 2019 : जिला उत्तरकाशी, समय 21:26 बजे, तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.9, गहराई 10 किमी नीचे।
21 अप्रैल 2019 : जिला पिथौरागढ़, समय 20:42 बजे, तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5, गहराई 10 किमी नीचे।
04 मई 2019 : जिला उत्तरकाशी, समय 08:37 बजे, तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1, गहराई 10 किमी नीचे।
18 मई 2019 : जिला ​चमोली, समय 01.08 बजे, तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8, गहराई 10 किमी नीचे।