फरवरी तक देश में 248 लाख टन चीनी उत्पादन

0
478

नई दिल्ली,फरवरी माह तक देश में 247.68 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है। ये उत्पादन वर्तमान में चालू 466 चीनी मिलों ने किया है। विगत वर्ष इसी अवधि में देश में 457 चीनी मिलें उत्पादन कर रहीं थीं जिनमे 231.77 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। महाराष्ट्र और कर्नाटक में चीनी मिलों में उत्पादन सीजन खत्म हो रहा है, जिसके चलते अब इन राज्यों की चीनी मिलें बंद हो रहीं हैं।

इंडियन सुगर मैन्यूफेंक्चर्स एसोसियेशन (एस्मा) प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि अबतक महाराष्ट्र की चीनी मिलों द्वारा 92.11 लाख टन चीनी उत्पादन हुआ है। जबकि इसी अवधि में पिछले साल 84.54 लाख टन चीनी उत्पादन हुआ था। अबतक महाराष्ट्र में 23 चीनी मिलों ने अपने उत्पादन सत्र के पूरा होने की घोषणा कर दी है और उत्पादन बंद कर दिया है। वहीं राज्य की 170 चीनी मिलें अभी की उत्पादन कर रहीं हैं।

उत्तर प्रदेश में 117 चीनी मिलें चालू हैं और उन्होंने फरवरी तक 73.20 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है, जबकि पिछले वर्ष की इसी तारीख को मिलों की इसी संख्या के रहते 73.61 लाख टन उत्पादन हुआ था। कर्नाटक में फरवरी तक चीनी मिलों ने 41.69 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है। राज्य में 32 मिलों ने अपना परिचालन बंद कर दिया है, जबकि 35 मिलें चालू हैं।
तमिलनाडु में 32 चीनी मिलें चालू हैं और 4.70 लाख टन चीनी का उत्पादन किया गया है। गुजरात में 14 चीनी मिलों के संचालन में 8.80 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है। पिछले साल 15 चीनी मिलें चालू थीं और उन्होंने उसी तारीख को 8.23 ​​लाख टन चीनी का उत्पादन किया था। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 25 चीनी मिलों ने फरवरी तक 5.70 लाख टन का उत्पादन किया है। बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चीनी का उत्पादन क्रमशः 5.75 लाख टन, 2.55 लाख टन, 4.60 लाख टन, 4.15 लाख टन और 4.10 लाख टन रहा।