पैरोल पर रिहा 129 कैदी लापता, पुलिस महकमे में हड़कंप

0
379
पैरोल
कोरोनाकाल के दौरान हरिद्वार जिले की जेलों से पैरोल पर रिहा किए गए 129 कैदियों के लापता होने से हड़कंप मच गया है। पैरोल की अवधि खत्म होने के बाद यह लोग जेल नहीं लौटे हैं। जेल प्रशासन ने सभी कैदियों के गृह जनपद के जिला अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को इस संबंध पत्र लिखा है।
हरिद्वार जेल से 58 और रुड़की जेल से 71 कैदी रिहा किए गए थे। इन  कैदियों की तलाश की जा रही है। पैरोल की आठ माह से अधिक की अवधि समाप्त होने के बाद जेल प्रशासन ने 93 कैदियों को नोटिस जारी किया था। उन्हें नवम्बर तक लौटना था। इनमें से 35 कैदी वापस लौटे। उल्लेखनीय है कि कोरोना की विभीषिका के दौरान  सुप्रीम कोर्ट ने सात साल से कम सजायाफ्ता आदर्श कैदियों को पैराल पर रिहा किया गया था।