मसूरी विधायक ने माता संतला देवी मंदिर मार्ग के कार्य का लोकार्पण किया

0
977

देहरादून, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो के लिए मुख्यमंत्री से लेकर केन्द्रीय मंत्री एवं मंत्रियों तक लगातार संघर्ष करने वाले विधायक गणेश जोशी ने धार्मिक दृष्टि से मान्यता रखने वाला देहरादून का प्रसिद्व माता संतला देवी मार्ग के लिए नवनिर्मित पैदल मार्ग एवं रैलिंग के कार्य का लोकार्पण किया। यह निर्माण कार्य उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 291/2017 से 97.92 लाख की लागत से किया गया है।

देहरादून के संतला देवी पहुॅचे मसूरी विधायक गणेश जोशी ने एक करोड़ की लागत से निर्मित सड़क एवं रैलिंग के कार्य का लोकार्पण किया। उन्होनें कहा कि, “मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास के सतत् लक्ष्य को अनवरत जारी रखने के लिए वह हमेशा प्रयास करते हैं। जल्द ही क्षेत्र में टाटा मैजिक का संचालन किया जाऐगा। गल्जवाड़ी के लिए 400 लाख, गंगोल पंड़ितवाड़ी के लिए 180 लाख एवं विलासपुर काड़ली के लिए 220 लाख की पेयजल योजनाऐं बनायी जा रही हैं।” 

उन्होनें कहा कि, “हरियावाला खुर्द के लिए मुख्यमंत्री घोषणा के अनुरुप पेयजल योजना बनाये जाने एवं घंघोड़ा से संतला देवी मोटर मार्ग (6 किमी) में भी कार्य प्रारम्भ होने जा रहा है। विधायक जोशी ने आस्था का प्रतीक माता संतला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के साथ इस लक्ष्य को लेकर धार्मिक स्थान के लिए सड़क एवं अन्य सुविधाऐं विकसित करी है।

एक अन्य कार्यक्रम के अवसर पर पहुॅचे सहकारिता मंत्री डा। धन सिंह रावत ने जैंतनवाला में सहकारिता भवन बनाये जाने की घोषणा की। क्षेत्रवासियों ने कहा कि बीरपुर पुल के टूटने के बाद से क्षेत्र में बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। उन्होनें विधायक जोशी ने टाटा मैजिक के संचालन की मांग की। क्षेत्रवासियों ने माता का प्रतीक चिन्ह देकर विधायक गणेश जोशी को सम्मानित किया।