शाहरुख खान के जन्मदिन पर मिलेगा सबको तोहफा

0
612

बॉलीवुड के बादशाह माने जाने वाले शाहरुख खान का बर्थ उनके फैन्स के लिए किसी त्योहार से कम नहीं,शाहरुख के जन्मदिन को अभी तीन बाकी है लेकिन तैयारियां ज़ोरों शोरों से शुरू हो चुकी है। इसका अंदाज़ा मुंबई में शाहरुख के बंगले की सजावट से लगाया जा सकता है। शाहरुख का बंगला मन्नत दुल्हन की तरह सजा है जिसके फोटो और वीडियो इंटरनेट पर काफी तेज़ी से वाइरल हो रही है।

इस बार शाहरुख का बर्थ डे और भी ज़्यादा खास है। इसी दिन शाहरुख की फिल्म ज़ीरो का ट्रेलर भी ल़ॉन्च होने वाला है। फिल्म ज़ीरो में शाहरुख बोने का किरदार निभा रहे हैं।ट्रेलर में सलमान खान भी दिखाई दे रहे है। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित इस में फिल्म में अनुष्का और कटरीना भी होंगी। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज़ के लिए तैयार है।

साथ ही 2 नवंबर को  शाहरुख का 53वां जन्मदिन है। अभी से चाहने वालों के मेसेजेस और बाधाईयां आने शुरू हो गए हैं तो हुई न फैन्स के लिए दुगनी खुशी।

मुंबई में संमदर के किनारे मौजूद मन्नत को देखने की मन्नत इस वक्त हर कोई कर रहा है। पहले ही वो किसी टूरिस्ट स्पॉट से कम नहीं था लेकिन अब इसकी जगमगाहट को देखने के लिए दूर दूर से लोग आ रहे हैं। मन्नत दिवाली से पहले ही रोशन हो गया है।

एसआरके के बर्थ डे पर उनके फैन्स उनके बंगले के सामने आकर खड़े हो जाते है। बस अपने स्टार की एक झलक पाने के लिए लोग दूर दूर से फैन्स अपना समय और पैसा खर्च करके यहां आते है।