कर्णप्रयाग में योग ओलम्पियाड संपन्न

0
483

गोपेश्वर, चमोली जिले के कर्णप्रयाग में सोमवार को ब्लाॅक स्तरीय योग ओलम्पियाड का आयोजन किया गया। इसमें कर्णप्रयाग ब्लाॅक के 13 संकुल विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

ब्लाॅक स्तरीय योग ओलम्पियाड का उद्घाटन जूनियर हाईस्कूल भकुंडा की प्रधानाध्यापिका विमला नैनवाल ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग से शरीर स्वस्थ्य रहता है। साथ ही कई रोगों से निजात भी मिलती है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन योग करने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम में बच्चों ने सूर्य नमस्कार, भ्रामरी, त्रिकोण आसन्न, मत्स्य आसन्न की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में संकुल पनई प्रथम, संकुल विडोली द्वितीय व संकुल भंकुडा तृतीय स्थान पर रहे। जबकि बालिका वर्ग में अनुष्का, बबीता, पल्लवी व अर्पिता तथा बालक वर्ग में प्रवीण, मयंक, संदीप चैहान, जीवन, मनीष का चयन जिला स्तरीय योग ओलम्पियाड के लिए किया गया। इस मौके पर ब्लाॅक समन्वयक बीना भंडारी, भगवती प्रसाद बैंजवाल, त्रिलोक सिंह नेगी, नरेश खंडूरी व शशिभूषण त्रिपाटी आदि मौजूद रहे।