माणा गांव में घास लेने गई दूसरी महिला का मिला शव

0
958

गोपेश्वर। बदरीनाथ के निकटवर्ती गांव माणा की दो महिलाऐं घास लेने के लिए जंगल गई थी जिसमें से एक महिला घायलावस्था में तथा दूसरी का शव मिला है। महिला का शव शुक्रवार की देर सांय को पुलिस को मिला जिसे रेस्क्यू कर पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदरीनाथ पहुंचा जहां उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
बता दें कि माणा गांव की आंनदी देवी(55) पत्नी हयात सिंह तथा शिवी देवी (66) पत्नी पूरण सिंह गुरुवार को घास लेने के लिए जंगल गयी थी, लेकिन देर सांय तक जब वे वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने इसकी सूचना शुक्रवार की सुबह थाना बदरीनाथ को दी। थानाध्यक्ष अनिल जोशी ने पुलिस की टीम का गठन कर महिलाओं की खोजबीन शुरू की। जिसमें एक महिला आंनदी देवी तो शुक्रवार को खोजबीन के बाद घायल अवस्था में मिल गई थी लेकिन दूसरी महिला शिवी देवी का पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद महिला खाई में गिरा हुआ पाया जहां से उसे शुक्रवार की देर सांय को निकाल कर प्राथिमिक स्वास्थ्य केंद्र बदरीनाथ लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पोस्टमार्टम के लिए उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।