चुनावी चर्चा- सलमान करेंगे किसका प्रचार?

0
410

मुंबई,  सलमान खान ने कुछ दिनों पहले ही इन अटकलों को खारिज किया था कि वे इंदौर से चुनाव लड़ सकते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि वे किसी राजनैतिक पार्टी के लिए प्रचार नहीं करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है कि सलमान चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। 

लमान खान इन चुनावों में प्रचार करेंगे, लेकिन वे निजी तौर पर अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। अतीत में भी वे ऐसा करते आए हैं। सलमान खान के करीबी सूत्रों के मुताबिक, इन चुनावों में सलमान खान एक तरफ बिहार के पटनासाहिब जाकर प्रचार करेंगे, जहां से शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से चुनाव लड़ रहीं अनु टंडन के लिए भी प्रचार में जा सकते हैं। ये भी लगभग तय माना जा रहा है कि मुंबई में वे एक तरफ प्रिया दत्त के लिए प्रचार करेंगे, तो गोपाल शेट्टी (भाजपा) के लिए भी वे प्रचार कर सकते हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के चुनाव प्रचार के लिए सलमान नागपुर जा सकते हैं।