जब रणवीर सिंह हो गए थे निराश

0
613

मुंबई,  इन दिनों अपनी नई रिलीज होने जा रही फिल्म गली ब्वाय के प्रमोशन में जुटे रणवीर सिंह न सिर्फ इस दौर के व्यस्ततम सितारे हैं, बल्कि उनको हमेशा खुशमिजाज और मस्ती भरे मूड में देखा जाता है। क्या कोई सोच सकता है, रणवीर सिंह ने एक ऐसा वक्त भी देखा था, जब वे इसकदर मायूस हो गए थे कि उन्होंने फिल्मों की दुनिया से नाता तोड़ने का मन बना लिया था। ये रहस्योदघाटन खुद रणवीर सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि जब वे यहां फिल्मों में संघर्ष कर रहे थे, तो लगातार मिल रही असफलताओं से वे इतने ज्यादा मायूस हो गए थे कि उन्होंने फिल्मों की दुनिया से दूर जाकर अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाने की बात सोच ली थी।

रणवीर बताते हैं कि कैसे उन्होंने एक कालेज में एडमीशन लेने की कोशिश की, तो उनको सिर्फ एक्टिंग डिपार्टमेंट में ही सीट मिल पाई और वहां से उन्होंने फिर से इसी लाइन में आगे बढ़ने का फैसला किया। यशराज में बनी फिल्म बैंड बाजा बरात से बालीवुड में कदम रखने वाले रणवीर सिंह ने बाजीराव मस्तानी, पद्मावत जैसी फिल्मों में सिक्का है।