महानगर उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, विधायक सुमित पर लगाया आरोप

0
308

महानगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष और डीपीसी मेम्बर नैनीताल एवं वार्ड नंबर 37 पार्षद विद्या देवी ने महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बारे में उन्होंने अध्यक्ष को एक पत्र भी लिखा है।

इस पत्र में महानगर उपाध्यक्ष विद्या देवी ने कहा कि वे और उनका पूरा परिवार कांग्रेस पृष्ठभूमि का रहा है, लेकिन गत कई वर्षों से जबसे कांग्रेस विपक्ष में रही हैं, तबसे वे अपने वार्ड नंबर 37 और पूरे दमुवाढूंगा के वार्ड नंबर 35, 36 में उनके और उनके पुत्र हृदयेश कुमार आर्य जोकि वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी के विभिन्न दायित्वों का निर्वाह कर रहा है, के द्वारा भी निरंतर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया गया।

पार्षद विद्या देवी ने कहा कि हल्द्वानी विधायक सुमित द्वारा लगातार उनके वार्ड क्षेत्र की उपेक्षा की गयी हैं। साथ ही कोई भी विकास कार्य नहीं किए गए। उन्होंने कहा विधायक द्वारा उनके पुत्र पर व्यक्तिगत रंजिश के तहत लगातार षड्यंत्र कर फंसाने का कार्य किया गया। इससे उनका परिवार, उनके वार्ड क्षेत्र 37 और आस-पास के अन्य वार्डों 36, 35 के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

उन्होंने कहा इतने समय पार्टी की सेवा करने के उपरांत उन्हें और उनके परिवार को हल्द्वानी विधायक सुमित द्वारा ये इनाम दिया जा रहा है, जिसका खामियाजा हल्द्वानी विधायक तथा कांग्रेस पार्टी को आने वाले समय में भुगतना होगा। उन्होंने कहा हल्द्वानी विधायक की कार्यशैली से आहत होकर में पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे रहीं हूं।