उत्तराखण्ड यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने विक्रम रावत, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

0
846

(देहरादून)। उत्तराखंड युवा कांग्रेस के चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष पद पर विक्रम रावत ने बाजी मारी है। इसी के साथ प्रदेश महासचिव पद पर 24 युवाओं को जिम्मेदारी मिली है। मैदान में प्रदेश अध्यक्ष के लिए आठ महासचिव के पद के लिए पचास प्रत्याशी अपना किस्मत अजमा रहे थे। अध्यक्ष बनने की खुशी में उनके समर्थकों ने राजीव भवन में जमकर जश्न मनाया। एक दूसरे को रंग लगाकर होली भी खेली।
पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के पुत्र विक्रम सिंह रावत ने यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद पर 10 हजार 173 वोट पाकर जीत हासिल की। यूथ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की तस्वीर रविवार को साफ हो जाएगी। युवा कांग्रेस के चुनाव में विक्रम रावत प्रदेश अध्यक्ष और सोनू हसन महासचिव चुने गए हैं। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने जीत का जश्न मनाते हुए गुलाल और आतिशबाजी की।
प्रदेश रिटर्निंग अधिकारी सतीश राठौर और प्रदेश चुनाव आयुक्त राजकुमार कटारिया ने विजयी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए बताया कि संगाठत्मक चुनाव में 74 सक्रिय सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि सबसे अधिक 12 हजार सदस्य देहरादून जिले थे। बताया कि 24 घंटे के भीतर वेबसाइट पर कार्यकारिणी को जारी कर दिया जाएगा।
किसे कितने वोट:
विक्रम सिंह रावत को 10,173,गुरुप्रीत सिंह को 8,205,सुमित्तर भुल्लर को 5, 017, नीलू कन्नौजिया को 1,363, पंकज कुमार को 1157,शुष्मिता पंत को 729, तबस्सुम को 692,सलमा बेगम को 601मत प्राप्त हुए।
दूसरी तरफ, यूएस नगर जिलाध्यक्ष के चुनाव पर विवाद हो गया है। यहां से विजयी घोषित अंशुल के विरोध में उनके प्रतिद्वंदी राकेश बिष्ट समेत कुछ समर्थक राजीव भवन में ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया है।
पिथौरागढ़ में शनिवार को एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन माहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ता सिल्थाम तिराहे पर एकत्र हुए। विक्रम के युकां प्रदेश अध्यक्ष बनने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस मौके पर माहरा ने कहा कि अब कांग्रेस को और अधिक मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ता नई ऊर्जा और जोश के साथ पार्टी हित में कार्य करेंगे।