फिल्म ‘मिस्टर लेले’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, शर्टलेस अवतार में दिखे वरुण धवन

0
598
वरुण धवन इन दिनों काफी व्यस्त चल रहे है। उनकी फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ और कुली नंबर 1′  रिलीज को तैयार हैं। वहीं अब वरुण की एक और नई फिल्म की ऐलान सोमवार को हो गया है और साथ ही फिल्म का पोस्टर भी जारी किया गया है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म को शशांक खेतान डायरेक्ट कर रहे हैं। वरुण धवन की इस नई फिल्म का टाइटल है ‘मिस्टर लेले’। धर्मा प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर फिल्म की घोषणा  करते हुए ट्वीट किया-‘हम्प्टी और बद्री ने अपनी दुल्हनियां और सुखद अंत प्राप्त किया …अब बारी  एक और मजेदार कहानी की, लेकिन यह हीरो अपनी दुल्हनिया की तलाश में नहीं है! यह तीसरी बार है जब वरुण धवन और शंशाक खेतान एक साथ आ रहे हैं। हमारे साथ बने रहें।
फिल्म के इस नए पोस्टर को निर्देशक शशांक खेतान ने सोशल  मीडिया पर शेयर किया हैं। शशांक ने ट्वीट किया -‘ मैं वरुण और करण जौहर तीसरी बार साथ आ रहे हैं… और इस बार ये और ज्यादा मनोरंजक होगा। यह फिल्म 1 जनवरी 2021  को रिलीज होगी।
फिल्म के इस पोस्टर में वरुण धवन वरुण धवन हाथ उठाए, डरे हुए से खड़े हैं। उन्होंने सिर्फ अंडरवियर पहन रखा है। उनके एक हाथ से रिवॉल्वर लटक रही है और दुसरे हाथ में घड़ी पहनी हुई हैं। फिल्म के इस मजेदार पोस्टर को वरुण धवन ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। वरुण ने फनी अंदाज में ट्वीट किया-‘मिस्टर लेले मजा लेले। करण जौहर मुझे माफ कर दो। शशांक खेतान चलो चलो, घर चलो!’
यह एक कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म में वरुण धवन मिस्टर लेले का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के इस नए पोस्टर को करण जौहर ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। वरुण धवन,शशांक खेतान और करण जौहर की जोड़ी इससे पहले फिल्म ‘हम्पटी शर्मा की दुलहनिया’ और ‘बद्री की दुलहनिया’ में साथ काम कर चुकी हैं। ‘मिस्टर लेले’ तीसरी फिल्म होगी,जिसमें दर्शक बड़े परदे पर शशांक खेतान,वरुण धवन और करण जौहर की तिकड़ी का कमाल देखेंगे। यह फिल्म 1 जनवरी, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।