गंगोत्री हाईवे पर वैली ब्रिज टूटा, यातायात बाधित

0
827

उत्तरकाशी, उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे स्थित अस्सीगंगा नदी पर गंगोरी में बना बैली पुल रविवार करीब साढ़े दस बजे टूट गया। जिसके चलते गंगा घाटी का उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया। इससे गंगोत्री घाटी अलग-थलग पड़ गई। पुलिस एवं प्रशासन मौके पर रवाना हो चुकी है। चीन सीमा को जोड़ने वाला यह एक मात्र गंगोरी पुल 14 दिसम्बर, 2017 की सुबह भी ओवरलोड ट्रकों के कारण टूटा था, जिसे बीआरओ ने एक महीने बाद 10 जनवरी से इस पर पुन: वाहनों का संचालन शुरू कराया था।

वहीं, तीन माह में ही दोबारा पुल के टूटने से निर्माण एजेंसी और प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इससे पहले वर्ष 2012 की आपदा के दौरान अस्सी गंगा में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद तीन अगस्त,2012 को गंगोरी पुल बह गया था। जिसके बाद सीमा सड़क संगठन ने वैली ब्रिज तैयार किया था। जिससे 2012 से लगातार गंगोत्री यात्रा संपन्न हुई लेकिन इतने लम्बे समय से सिस्टम के द्वारा वैकल्पिक पुल तैयार नहीं करने से आज गंगा घाटी के लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।