उत्तरकाशीः किसानों पर बेमौसम बारिश की मार 

0
451
उत्तरकाशी,  जिले में 48 घंटे से जारी बारिश से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे भारी भूस्खलन की वजह से बंद है। डांमटा से तीन किलोमीटर पहले यमुनोत्री-देहरादून हाईवे पर पहाड़ी का मलबा जमा हो गया है। लोगो को देहरादून और विकासनगर आने-जाने वालों को मार्ग खुलने तक इंतजार करना पड़ेगा। ऊंची चोटियों पर भारी बर्फबारी हुई है। बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
स्थानीय निवासी सोवत सिंह राणा ने बताया कि प्रशासन को इसकी खबर की जा चुकी है। गंगोत्री-राजमार्ग भी गत रात को धरासू के पास भूस्खलन के चलते बंद हो गया। भटवाड़ी से आगे गंगोत्री राजमार्ग बंद है।
इस दौरान बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। पशुपालको को चारा जुटाने में मुश्किल हो रही है। गंगोत्री-यमुनोत्री, हर्षिल धराली, झाला, खरसाली,रानागीठ, हरकिदून समेत ऊंची चोटियों में बर्फबारी के साथ भारी बारिश हो रही है।
मौसम की इस मार से किसानों के दिल की धड़कने बढ़ गई हैं। फसलों की बुआई पिछड़ गई है। खेतों में खड़ी फसल भी उचित तापमान के अभाव में खराब होने की कगार पर है।  गेहूं, मटर समेत अन्य फसलों और फलों को पर मौसम की मार पड़ी है। किसानों का कहना है कि तीन दशक बाद पहली बार ऐसी बर्फबारी हुई है।