कार्यकर्ताओं और जनता का रखेंगे पूरा ध्यान- सीएम त्रिवेंद्र

    0
    634

    उत्तराखंड में सरकार बनने के बाद शनिवार को सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत और अजय भट्ट का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री कार्यालय के मुख्य गेट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत का स्वागत किया।

    मंच पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम रावत ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये प्रदेश भर के कार्यकर्ताओ की मेहनत और मोदी लहर का ही नतीजा है, कि बीजेपी को प्रचण्ड बहुमत मिला है। उन्होंने कहा कि इस जीत का हकदार कोई एक नहीं है बल्कि पूरा राज्य इस जीत का हकदार है।राज्य में बनीं बीजेपी सरकार कार्यकर्ताओं के भावनाओं का पूरी तरह ध्यान रखेगी। प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव से राज्य में विकास को रफ्तार देगी। कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए उनकी सरकार हमेशा तत्पर है। जनता से बीजेपी कार्यकर्ताओं ने वादे किये है, उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में तैनात अधिकारी भी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को नजर अंदाज न करें।

    सीएम त्रिवेंद्र ने आगे कहा सरकार जनता पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि संगठन भाजपा के लिए सर्वोपरी है। जिसकी अनदेखी नही की जा सकती है। भाजपा के हर कार्यकर्ता ने चुनाव में अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाई थी। जिसके बलबूते ही हम आज सत्ता की दहलीज पर है। ऐसे में सरकार को भी कार्यकर्ताओं के भरोसे को बनाएं रखना चुनौती होगी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, सतपाल महाराज, डा. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, विधायक खजान दास, शक्ति लाल शाह, पुष्कर सिंह धामी, गणेश जोशी , उमेश शर्मा काऊ, उमेश अग्रवाल, पुनीत मित्तल, विनय गोयल, विजय बंसल, ऊर्बा दत्त भटट आदि मौजूद रहे।