एम्बुलेंस खाई में गिरने से दो की मौत, दो घायल

0
745

पिथौरागढ़,  पिथौरागढ़ से एक बीमार को हल्द्वानी ले जा रही एम्बुलेंस देर रात घाट और पनार के बीच गहरी खाई में गिर गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक सहित दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनका उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार एंबुलेंस पिथौरागढ़ से मरीज को ला रही थी कि तभी सोमवार की रात करीब एक बजे के आसपास वाहन अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस-प्रशासन की मदद से टीमों ने रेस्क्यू कर मृतकों और घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सभी लोग पिथौरागढ़ के वन आगर और जाखनी के रहने वाले हैं।

ग्राम वनआगर, पिथौरागढ़ निवासी 40 वर्षीय त्रिलोक सिंह, पुत्र धर्म सिंह और वनआगर के ही रहने वाले 40 वर्षीय शंकर सिंह, पुत्र जमन सिंह की मौत हो गई। वनआगर गांव के ही रहने वाले 30 वर्षीय कमलेश थापा और जाखनी, पिथौरागढ़ के चचल राम गंभीर रुप से घायल हो गए है।