एक किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

0
986
देहरादून, थाना सहसपुर पुलिस ने दो तस्करों से रविवार को एक किलो चरस बरामद की है। इन्हें सेलाकुई पुल के पास से वाहन सहित गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमत करीब 1.5 लाख रुपये आंकी गई है। यह जानकारी सहसपुर थानाध्यक्ष विजय सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी सेलाकुई बाजार क्षेत्र में पुलिस टीम वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इस दौरान पुल के पास एक एक्टिवा को रोक कर चैक किया गया। वाहन से एक किलोग्राम अवैध चरस बरामद बरामद हुई।
वाहन पर सवार दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम अशोक कुमार निवासी ग्राम गागल हेडी सहारनपुर (हाल, प्रीत विहार निरंजनपुर फेस दो) और संजय कुमार निवासी सहारनपुर रोड पटेल नगर देहरादून बताया। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा ​दर्ज किया है। दोनों अवैध चरस हिमाचल और उत्तरकाशी के पहाड़ी इलाकों के बॉर्डर वाले क्षेत्र से लाकर काॅलेज में पढ़ने वाले छात्रों को सप्लाई करते थे। इनके अन्य सदस्यों के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।