हाथिनी का शव मिलने से सनसनी

0
707

(हल्द्वानी) शारदा रेंज के गुलिया पानी में हथिनी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो हाथिनी के मरने की वजह की जांच की। वन अधिकारियों का कहना है कि आपसी संघर्ष में हथिनी की मौत हुई है। हथिनी के शव के सभी अंग सुरक्षित मिले हैं। इसलिए उसके शिकार की कोई आशंका नहीं बताई जा रही है। चिकित्सकों की टीम ने हथिनी के शव का पोस्टमार्टम किया, जिसके बाद उसे वहीं दफन कर दिया गया है।हल्द्वानी डिवीजन के वन अधिकारियों को गुरुवार की रात गुलिया पानी में हथिनी का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। डीएफओ चंद्रशेखर सनवाल ने बताया कि घटना स्थल के मुआयने से यह सामने आया है कि आपसी संघर्ष की वजह से हथिनी की मौत हुई है। सारे अंग सुरक्षित होने और शव के कई दिन पड़े रहने से यह साफ है कि उसका शिकार नहीं हुआ है।