नाटक के माध्यम से राजकपूर को दी श्रद्धांजलि

0
663

गोपेश्वर। चमोली जिला मुख्यालय के पीजी कॉलेज गोपेश्वर में गुरुवार को अंग्रेज़ी परिषद ने अंग्रेजी नाटक कार क्रिस्टोफर मार्लोव के नाटक डॉ. फास्टस पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। इस नाटिका के माध्यम से बॉलीवुड के सदाबहार शोमैन एवं मशहूर रंगकर्मी राजकपूर को उनकी जन्मतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई।
महाविद्यालय में मंचित नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने व्यक्ति की महत्वकांक्षाओं की पराकाष्ठा एवं उनको पाने के लिए काल जादू का प्रयोग किये जाने पर भी तंज कसा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेखक शिवराज सिंह रावत ने कहा कि नाटक ही अभिव्यक्ति की सर्वश्रेष्ठ विधा है। नाटकों के माध्यम से ही दुनिया की विभिन संस्कृतियों का विस्तार हुआ है। प्राचार्य प्रो. केएल मालगुड़ी ने कहा कि नाटकों के मंचन से छात्रों में आत्मविश्वास का निर्माण होता है, इससे सम्पूर्ण व्यतित्व का निर्माण होता है। अंग्रेज़ी विभागाध्यक्ष डॉ. दर्शन सिंह नेगी ने इससे पूर्व सदाबहार अभिनेता राजकपूर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके फिल्मों पर भी चर्चा की। इस मौके पर वीरेन्द्र असवाल, कपिल भंडारी, सीमा, मोहित कोठियाल, निशा, किरण, दुर्गा, रजनी, अंजली, आराधना, आदि मौजूद रहे।