घने कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं 13 ट्रेनें

0
736
कोटद्वार
FILE

नई दिल्ली,  उत्तर भारत में घने कोहरे की वजह से रविवार को 13 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चार घंटे से अधिक की देरी से चल रही हैं।
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि रेलगाड़ी संख्या 12397 गया- नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से चल रही है। 14055 डिब्रूगढ़- दिल्ली ब्रहमपुत्र मेल चार घंटे, 12303 हावड़ा- नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस चार घंटे, 22405 भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ चार घंटे और 12409 राजगीर- नई दिल्ली चार घंटे की देरी से दिल्ली पहुंचेगी।

20801 मगध एक्सप्रेस तीन घंटे, 12561 जय नगर- नई दिल्ली एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे और 14007 रक्सौल- आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचेगी।

12565 दरभंगा- नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस तीन घंटे, 12427 रेवा- आनंद विहार रेवा एक्सप्रेस ढाई घंटे, 12367 भागलपुर- आनंद विहार विक्रमशिला, 12501 गुवाहाटी- नई दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ढाई घंटे और 12723 हैदराबाद- नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से चल रही हैं।