मुख्यमंत्री ने मोतीचूर रेंज में छोड़ी बाघिन

    0
    268
    मोतीचूर

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय पर्यावरण, वन जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने शनिवार को मोतीचूर रेंज में संयुक्त रूप से राजाजी नेशनल पार्क का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र से लाई गई एक बाघिन को राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर वन क्षेत्र के बाड़े में छोड़ा।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि राजाजी नेशनल पार्क का यह क्षेत्र पर्यटन हब बने। लोग यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने आएं। इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। आज राजाजी नेशनल पार्क के मोतीचूर रेंज में एक बाघिन को छोड़ा गया है। इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन बनाए रखने एवं पर्यावरण के संरक्षण और संवर्द्धन की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

    इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक, मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक समीर सिन्हा भी उपस्थित थे।