तीन अर्थशास्त्रियों को संयुक्त रूप से मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

0
619

स्टॉकहोम, भारतीय अमेरिकी अभिजीत बनर्जी, एशथर डफ्लो और माइकल क्रेमर को साल 2019 के लिए संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार दिया गयाहै। यह घोषण सोमवार को की गई।

रॉयल स्वेडिश अकादमी के मुताबिक, इन अर्थशास्त्रियों को वैश्विक गरीबी दूर करने  के प्रयोगात्मक दृष्टिकोण के लिए दिया गया है। नोबेल कमेटी ने एक बयान जारी कर कहा कि यह शोध इस साल के नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने  किया है और गरीबी से लड़ने की हमारी योग्या को बढ़ाया है। उनके प्रयोगों पर आधारित दृष्टिकोण से विगत दो दशकों में विकासात्मक अर्थशास्त्र में आमूल चूल परिवर्तन लाया है जो अब अनुसंधान का उत्कर्ष क्षेत्र है।

58 वर्षीय बनर्जी ने कलकत्ता विश्वविद्यालय और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल की है, जबकि हारवर्ड विश्वविद्यालय से साल 1988 में पीएचडी किया। डफ्लो और बनर्जी पति-पत्नी हैं।