मैक्स खाई में गिरी, तीन की मौत 

0
389
गोपेश्वर, चमोली जिले के दशोली विकास खंड में थल्ली तोक के पास रात मैक्स दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में पलट गई। मैक्स में चार लोग सवार थे। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई। चौथे व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान ने रविवार को बताया कि हादसे के बाद एनडीआरएफ और पुलिस की मदद से राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। रात गहराने पर अभियान को रोकना पड़ा। सुबह शुरू किए अभियान के दौरान खाई से तीन शव निकाल लिए गए हैं। चौथे व्यक्ति की तलाश की जा रही है।