कहां बर्फ में मस्ती कर रहे हैं तैमूर

0
617

मुंबई, करीना कपूर और सैफ के लाडले तैमूर लंदन के बाद अब स्विटजरलैंड में छुट्टियां बिता रहे हैं| हाल ही में तैमूर के दूसरे बर्थडे पर सैफ-करीना तैमूर के साथ कैपटाउन गए थे| कैपटाउन में तैमूर घुड़सवारी करते हुए और सैफ-करीना के साथ बीच पर मस्ती करते हुए नजर आए थे|

लेकिन लगता है तैमूर का उन छुट्टियों से मन नहीं भरा था| इसलिए तैमूर अपने मम्मी-पापा के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए पहले लंदन पहुंचे और उसके बाद स्विटजरलैंड में बर्फीली वादियों के बीच न्यू ईयर का मजा ले रहे हैं| स्विटजरलैंड में विंकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं| तस्वीरों में तैमूर बहुत ज्यादा क्यूट लग रहे हैं| एक तस्वीर में तैमूर ने हुडी जैकेट पहनी हुई है| साथ ही सिर पर प्यारी-सी कैप पहन रखी है| तैमूर यहां मम्मी करीना और पापा सैफ के साथ बर्फ में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं|

बता दें तैमूर पापुलरटी के मामले में सैफ-करीना से भी आगे निकल गए हैं| तैमूर की तस्वीरें पर सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जाती है| हाल ही में तैमूर का एक गुड्डा भी मार्केट में निकाला गया है, जो हुबहू तैमूर जैसा लगता है| सैफ और करीना भी अपने बेटे के इस स्टारडम को इंज्वाय कर रहे हैं लेकिन उनका मानना है कि वे अपने बेटे को एक आम बच्चे की लाइफ देना चाहते हैं|