मलाइका अरोड़ा के बेटे के साथ मस्ती करते दिखे तैमूर अली खान

0
429
बॉलीवुड के स्टारकिड अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे ही स्टारकिड्स में मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान और करीना कपूर के लाडले तैमूर अली खान,जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही  हैं। दरअसल इस तस्वीर को मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।इसके कैप्शन में मलाइका ने लिखा-‘ मेरा बेबी बेबो के बेबी के साथ …खानब्यॉज!’
इस तस्वीर में अरहान खान और तैमूर अली खान दोनों ही बहुत क्यूट नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों  जमींन पर बैठे हुए  हैं। इस तस्वीर में  तैमूर ब्लैक पैन्ट और व्हाइट टी-शर्ट पहने हुए हैं और उनके हाथ में बॉल  है। वहीं तस्वीर में अरहान ब्लैक टी-शर्ट और जींस पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग देखी जा सकती है। अरहान और तैमूर की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा फिलहाल फिल्मों से दूर हैं,लेकिन वह जल्द ही सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में जज की भूमिका में नजर आयेंगी। करीना कपूर भी जल्द ही इरफान खान के साथ फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में अहम भूमिका में नजर आयेंगी।यह फिल्म इसी साल 13 मार्च को रिलीज होगी।