चार करोड़ 93 लाख की लागत से बनेगा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह

0
609
रुद्रपुर,  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महिला कल्याण एवं बाल विकास रेखा आर्या ने ग्राम कल्याणपुर निकट स्टेडियम रुद्रपुर के पास राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का भूमि पूजन व शिल्यान्स किया। यह संप्रेक्षण गृह 0.400 हेक्टेयर भूमि पर चार करोड़ 93 लाख की लागत से बनेगा। पहले चरण में कार्यदायी संस्था पेयजल निगम को एक करोड़ 98 लाख रुपये अवमुक्त किये जा चुके हैं।
इस अवसर पर रेखा आर्या ने कहा इस सम्प्रेक्षण गृह के निर्माण के बाद संप्रेक्षण गृह में आने वाले किशोरों को स्वस्थ वातारण के साथ सुरक्षित व व्यवस्थित माहौल मिलेगा। उन्होंने कहा बच्चों के खेलने के लिये मैदान का भी निर्माण कराया जायेगा ताकि बच्चों का मनोबल बढ़े वह समाज की मुख्य धारा से जुड़ सके। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों में अच्छे संस्कार दे ताकि वे सम्प्रेक्षण गृह व जेल का मुंह न देखे। उन्होने कहा इसी परिसर में किशोरों के लिए न्यायिक सम्बन्धी व्यवस्था भी शुरू कराई जायेगी।
उन्होंने कार्यदायी संस्था व प्रोवेजन अधिकारी को निर्देश दिये इस निर्माण कार्य की लगातार मानीटरिंग की जाये ताकि यह समय पर तैयार हो सके। क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह आज तक किराये के भवन में चल रहा था। वहां काफी अव्यवस्थायें हैं। उन्होंने कहा यहा पर्याप्त जगह है। इसके बनने से राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में आने वाले किशोरों को सभी सुविधायें प्राप्त हो सकेंगीं। इससे पूर्व राज्य मंत्री द्वारा किराये पर चल रहे सम्प्रेक्षण गृह का भी निरीक्षण किया, वहां 26 किशोर थे, उन्होंने किशोरों से कहा कि, आप अपने आचरण में सुधार लाते हुए समाज की मुख्य धारा से जुड़ें।