अभिनेत्री श्रीदेवी का शाम पांच बजे होगा अंतिम संस्कार, दर्शन के लिए उमड़े लोग

0
1130

मुंबई| भारतीय सिनेमा जगत की चांदनी और स्टार अभिनेत्री श्रीदेवी का बुधवार को शाम पांच बजे अंतिम संस्कार विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह पर होगा। सेलिब्रशन क्लब से दोपहर दो बजे शवयात्रा निकाली गई। अंतिम दर्शन के सितारों समेत उनके चहेते दर्शक उमड़ पड़े हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच शवयात्रा निकले जाने की तैयारी की गयी थी।

sridevi funeral

इससे पहले मंगलवार की रात दुबई से क्लियरेंस मिलने के बाद श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुम्बई में रात दस बजे के बाद पहुंचा।अंतिम संस्कार से पहले मुंबई के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में श्रीदेवी का पार्थिव शरीर सुबह से लोगों के दर्शनार्थ रखा गया। 12.30 बजे तक सेलिब्रशन क्लब में श्रीदेवी का अंतिम दर्शन किया जा सकेगा जिसके लिए सितारे और दर्शक सुबह से ही पहुँचने लगे। बड़ी भीड़ उमड़ गयी है जिसे नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा है।

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सितारे
सरोज खान , करण जौहर, तब्बू, माधुरी दिक्षित, जैकलीन फर्नांडिस, काजोल, अजय देवगन, विवेक ओबरॉय, आदित्य पंचोली, मनीष पॉल, जया प्रदा, जया बच्चन और उनकी बेटी श्वेता, सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय, सोनम कपूर, फराह खान, हेमा मालिनी, रवि किशन, सुभाष घई, अक्षय खन्ना, हेमा मालिनी, अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन, फोटोग्राफर डब्बू रतनानी, जॉन अब्राहम, अब्बास-मस्तान, रेखा, प्रियंका चोपड़ा, अलका याज्ञनिक, चिरंजीवी, राजकुमार रॉव, उमंग कुमार, हिमेश रेशमिया, प्रेम चोपड़ा, संजय लीला भंसाली, नितिन मुकेश अपने पिता नील रतन मुकेश के साथ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, उर्वशी रौतेला, राजपाल यादव, आदित्य ठाकरे, डेविड धवन, श्रद्धा कपूर, राजकुमार संतोषी, नीलिमा अजीम, रमेश सिप्पी और उनकी पत्नी समेत हजारों लोग दर्शन के लिए पहुंचे हैं | लोगों के आने का सिलसिला जो सुबह से शुरू हुआ है वह क्रम टूट नहीं रहा है |