सोनम कपूर की शादी 8 मई को, पारिवारिक सूत्रों ने की पुष्टि

0
560

नई दिल्ली, काफी दिनों से सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर कपूर और आहूजा परिवार ने आज आधिकारिक रूप से मोहर लगा दी है। कपूर और आहूजा फैमिली ने घोषणा करते हुए कहा कि हमें सोनम और आनंद की शादी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही। सोनम और आनंद की शादी 8 मई को मुंबई में होनी है। आप सब से परिवार की गोपनीयता बनाए रखने का अनुरोध करते हैं, साथ ही आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देते हैं।

उल्लेखनीय है कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी समय से अटकलें लगाई जा रही थी। अटकलें तब तेज हो गईं जब हाल ही में अनिल कपूर के घर पर सजावट देखने को मिली। अनिल कपूर ने अभी हाल ही में मीडिया से सोनम कपूर की शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा था कि सही समय आने पर आप सबको बता दिया जाएगा।