मुंगदा गाने पर सोनाक्षी सिन्हा का धमाल…

0
553

मुंबई,  1977 में आई विनोद खन्ना की फिल्म इंकार के गाने मुंदड़ा.. में हेलन का डांस बहुत लोकप्रिय हुआ था। अब इस गाने पर सोनाक्षी सिन्हा थिरकती नजर आएंगी।

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म टोटल धमाल के लिए सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्माए गए मुंदड़ा… को आज रिलीज कर दिया गया। इस गाने में सोनाक्षी के साथ फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे अजय देवगन भी नजर आ रहे हैं। इसी फिल्म में एक और पुरानी फिल्म का गाना नए अंदाज में पेश किया गया है।

1980 में बनी सुभाष घई की फिल्म कर्ज में ऋषि कपूर पर फिल्माए गए पैसा ये पैसा.. के नए वर्शन को भी इस फिल्म का हिस्सा बनाया गया है। धमाल सीरिज की इस तीसरी कड़ी में अजय देवगन के साथ मुख्य भूमिकाओं में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित के अलावा पुरानी धमाल टीम से रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और अरशद वारसी नजर आएंगे। अजय के साथ फिल्म में ईशा गुप्ता की जोड़ी है। जानी लीवर और संजय मिश्रा भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

22 फरवरी को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का निर्माण इंद्र कुमार और अजय देवगन की कंपनी ने मिलकर किया है।