नम आंखो से दी सैनिक को अंतिम विदाई

0
605

गोपेश्वर,  चमोली जिले के विकास खंड घाट के सैंती गांव निवासी सैनिक रोहित का आज नंदाकिनी व चुफलागाड के संगम पर उनके पैतृक घाट पर अंतिम विदाई दी गई। शोक में घाट बाजार बंद रहा। अंतिम विदाई के मौके पर हजारों लोंगों ने रोहित अमर रहे के नारों से वातावरण को गुंजायमान बना दिया।

सैंती गांव निवासी रोहित बीकानेर में गढ़वाल राइफल्स में तैनात था। बीते दो फरवरी को रोहित की तबीयत खराब होने के कारण उसकी मौत हो गई थी। मंगलवार को सेना के जवानों के साथ ही थराली की विधायक मुन्नी देवी व प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। रोहित को उनके ताऊ के लड़के राजेंद्र सिंह ने मुखाग्नि दी। रोहित की मृत्यु पर मंगलवार को घाट बाजार बंद रहा। रोहित की मौत से पूरे घाट क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।

इस मौके पर सेना के अधिकारियों के साथ ही विधायक मुन्नी देवी, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड आदि मौजूद थे।